Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeItawaमिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, 80 बालिकाएं हुईं जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, 80 बालिकाएं हुईं जागरूक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र में जन चौपाल (बहू-बेटी सम्मेलन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना रहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के निर्देश पर यह आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुरतिवारी स्थित लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध समेत महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पीड़िताओं की काउंसलिंग भी की गई और मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर चस्पा किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए बताया गया कि वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए थाने पर स्थापित केंद्र में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। साथ ही 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्राचार्य अंबिकेश शुक्ल व शिक्षिका प्रीति की मौजूदगी में कुल 80 बालिकाएं व 40 बालक कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान यातायात नियमों के पालन को लेकर भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल पवन मौर्य व महिला कांस्टेबल शोभा भारती मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular