Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम फूलवरिया मे

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम फूलवरिया मे

लोटन सिद्धार्थनगर। महिला सशक्तिकरण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र स्थापना के उपरांत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन के लिए समर्पित थानाध्यक्ष लोटन के निर्देशन मे बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम चलाया गया। बहू बेटी कार्यक्रम चलाकर महिलाओ को सुरक्षा के बारे मे व हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया ।अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को थानाध्यक्ष लोटन दिनेश कुमार सरोज के निर्देशन में लोटन थाना क्षेत्र की महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं बहू बेटी सम्मेलन ग्राम फुलवरिया में बेटी और बहुओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया।

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती है के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्प लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 112 पुलिस हेल्प लाइन 1098 चाईल्ड केयर लाइन,108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन 101 अग्निशमन हेल्प लाइन 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम मे उ0 नि0 दिलीप कुमार सोनी उ0नि0 गोपाल यादव, कांस्टेबल अमित यादव महिला कांस्टेबल नेहा तिवारी, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा सहित तमाम महिला मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular