बांसी सिद्धार्थनगर। शनिवार को शिवनगर डिंडई पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 04 शोहदों से माफी नामा भरवा कर हिदायत दिया।
प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के निर्देश व एसआई अयोध्या यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुई में थाने की मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला व बाल सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के पश्चात एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के दौरान 04 शोहदों से माफीनामा भरवाया गया तथा 10 वाहनों व 15 व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक हिदायत दी गई। टीम में म०हे०कां० नीलम शुक्ला व कां० गुड्डू यादव भी शामिल रहे।





