अमेठी।जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के अनुपालन में विभिन्न खेलों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 05 दिसम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 07 दिसम्बर 2024 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 13 दिसम्बर 2024 को गौतमबुद्धनगर व प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 05 दिसम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 06 दिसम्बर 2024 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 15 दिसम्बर 2024 को आजमगढ़ में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 10 दिसम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 11 दिसम्बर 2024 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 21 दिसम्बर 2024 को इटावा व प्रदेशीय समन्वय सीनियर हैण्डबाल पुरूष प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 10 दिसम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 11 दिसम्बर 2024 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 20 दिसम्बर 2024 को अमेठी में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 18 दिसम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 19 दिसम्बर 2024 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 27 दिसम्बर 2024 को मऊ व प्रदेशीय सबजूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 03 दिसम्बर 2024 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 04 दिसम्बर 2024 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 06 से 08 दिसम्बर 2024 को कानपुर में आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित होगा जिसमें जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र आधार कार्ड की छायाप्रति व 02 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विभिन्न प्रतियोगिताओ के जिला स्तरीय चयन की तिथि घोषित
Also read