Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurकार्यशाला में शक्ति पोर्टल पर डाटा का हुआ प्रसारण

कार्यशाला में शक्ति पोर्टल पर डाटा का हुआ प्रसारण

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में इन्वेस्ट यू.पी. एवं रिमोर्ट सेंसिंग एप्लीकेशन सेण्टर उ.प्र. के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री गति शक्ति कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसके अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों को गति शक्ति पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी एवं सम्बन्धित विभाग के डाटा का पोर्टल पर प्रसारण किया गया। इस पोर्टल के द्वारा जिले में 100 करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट की रेगुलर मॉनटरिंग की जानी है। इसके द्वारा विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं को सुगम तरीके से जनमानस तक पहुँचा सकते है। उक्त कार्यशाला में सीडीओ कमलाकान्त पाण्डेय, आरसेक वैज्ञानिक पुष्पेन्द यादव, आरसेक अजय प्रताप सिंह, टैक्स सप्लाई विभाग राजेश कुमार जैन, मनोज गुप्ता, उप चिकित्साधिकारी शिवप्रकाश, एस.डी.ओ. संजय सागर, ईई गोविन्द जैसवाल, राहुल सिंह, जेई दिनेश कुमार, एई मनोज गुप्ता, एई ए.के. सचान, जेई अश्वनी कुमार, औषधि निरीक्षक विनय मिश्रा, सहायक खाद्य आयुक्त विनोद कुमार शर्मा, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र रविकुमार बबेले, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, डीपीओ नीरज कुमार सिंह, विजय कुमार, अजय प्रताप सिंह, जेई ओ.पी.मालवीय, जेई गजेन्द्र कुमार, एआरटीओ मो. कय्यूम, उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular