Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarहोली पर साइबर ठगी की कोशिश एक ही दिन में दो बार...

होली पर साइबर ठगी की कोशिश एक ही दिन में दो बार भेजी संदिग्ध फाइल

*हजपुरा ,अम्बेडकरनगर होली के दिन साइबर ठगों द्वारा नये तरीके से मोबाइल हैक करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा निवासी एक व्यक्ति ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि 4 मार्च को होली के दिन प्रातः लगभग 10:46 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक परिचित नंबर से “RTO Challan99.apk” नामक संदिग्ध फाइल भेजी गई।
सतर्कता बरतते हुए उन्होंने फाइल इंस्टॉल नहीं की। संदेह होने पर जब संबंधित नंबर पर सामान्य कॉल किया गया तो “नंबर उपलब्ध नहीं” बताया गया।

इसके बाद पुनः लगभग 11:48 बजे उसी नंबर से दोबारा वही संदिग्ध फाइल भेजी गई, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हुआ। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर अज्ञात साइबर अपराधी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकारी चालान की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल Parivahan Sewa पर ही उपलब्ध होती है। किसी भी .apk फाइल को डाउनलोड करना मोबाइल एवं बैंकिंग सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular