Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसाइबर सेल टीम ने ठगी का शिकार हुए लोगों को रुपया वापस...

साइबर सेल टीम ने ठगी का शिकार हुए लोगों को रुपया वापस दिलाया

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। बाराबंकी साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर 3 आवेदकों के बैंक खातों में सम्पूर्ण धनराशि 63,436 रुपया वापस कराया गया।
रामानुज निवासी कृष्णा नगर थाना देवा द्वारा अपने खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर उनके बैंक खाते की डिटेल प्राप्त करने के पश्चात ऑनलाइन शॉपिंग कर कुल 27,999 रुपये की धोखाधड़ी, आवेदक कुलदीप वर्मा थाना कोतवाली नगर जिला के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर गोपनीय जानकारी प्राप्त कर कुल 25437 रुपये की धोखाधड़ी व आवेदक मोहम्मद तारीख थाना सतरिख के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को फोन कॉल कर 10,000 रुपये की धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में साइबर सेल को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। आवेदकों के शिकायती प्रार्थना पत्र पर साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदकों/पीड़ितों के स्टेटमेन्ट का अवलोकन कर सम्पूर्ण धनराशि आवेदकों के बैंक खातों में वापस कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular