Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEducationबिहार में अब CTET से होंगी शिक्षक पदों पर भर्तियां, शिक्षा विभाग...

बिहार में अब CTET से होंगी शिक्षक पदों पर भर्तियां, शिक्षा विभाग ने TET खत्म करने का किया एलान

बिहार में अब राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन नहीं किया जायेगा। अब राज्य में होने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करने वालों को एलिजिबल माना जायेगा।

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार शिक्षा विभाग की ओर से टीचर भर्ती के लिए होने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को खत्म करने की घोषणा की गया है। अब बिहार में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन नहीं करवाया जाएगा। पहले भी BSEB द्वारा इस परीक्षा का आयोजन नियमित रूप से नहीं करवाया जा रहा था। लेकिन, अब इसे पूर्ण रूप से न आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इस परीक्षा से होंगी अब टीचर पदों पर भर्तियां

इस परीक्षा के खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों के मन में सवाल होगा कि शिक्षक पदों पर किस परीक्षा के माध्यम से आयोजन होगा, तो आपको बता दें कि अब प्रतिवर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए एलिजिबल माने जायेंगे।

कक्षा 8 तक के लिए रूल्स में बदलाव

आपको बता दें कि अब बिहार में प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक) में टीचर बनने के लिए सीटीईटी पेपर 1 में उम्मीदवारों को क्वालीफाई होना होगा वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में टीचर बनने के लिए सीटीईटी पेपर 2 में क्वालीफाई होना अनिवार्य होगा।

क्यों लिया गया फैसला

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक सीबीएसई द्वारा केंद्र स्तर पर प्रतिवर्ष सीटीईटी का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा से भर्ती में शामिल होने के लिए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार मिल रहे हैं जिससे राज्य स्तरीय टीईटी करवाने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में इस परीक्षा को न आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular