Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNationalमहात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक: मुख्य...

महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक: मुख्य सचिव

राज्य के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन में एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। हमें उनके ओर से दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों की ओर से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन करना ही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय की ओर से गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।

इस मौके पर सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular