Sunday, August 10, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअयोध्या महोत्सव के प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब

अवधनामा संवाददाता

हमारी लोकपरम्पराओं व लोककला के संरक्षण की आवश्यकता:अभय कुमार सिंह

अयोध्या। नववर्ष का आगमन। अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में जनसैलाब उमड़ा। यहां मंच भारतीय संस्कृति में पल्लवित व पुष्पित होने वाली बहुरंगी विविधता व सांस्कृतिक विरासत का दर्शन करा रहा था। महोत्सव में प्रबुद्ध नागरिक समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद अयोध्या इंडिया क्लासिक सीजन 3 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कर्नल जावेद व संयोजक नाहिद कैफ व आकिब खान रहे। जज की भूमिका में कानपुर के साहेबे सिद्दीकी रहे।
प्रबुद्ध अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी लोकपरम्पराओं व लोककला के संरक्षण की आवश्यकता है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है। बहुत से ऐसे लोककलाकार होते है जिन्हे अगर उपयुक्त मंच व प्लेटफार्म मिल जाय तो उनकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ लोककला की तरफ दूसरों का रुझान भी होता है। अयोध्या महोत्सव का आयोजन इन्हें परम्परागत परिवेश से बाहर निकालकर इसकी ब्राडिंग करने में सफल हुआ है। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी साकेत महाविद्यालय डॉ जनार्दन उपाध्याय, विभागाध्यक्ष हिन्दी बीएनकेबी कालेज अम्बेडकरनगर डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति रही। सम्मानित होने वाले प्रबुद्ध लोगो में श्रीकांत द्विवेदी, जयशंकर त्रिपाठी, डॉ नीरज शुक्ला, रजनी रंजन जायसवाल, योगेश्वर सिंह, डॉक्टर वाईएन पांडे, धीरज शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार, सुनील गिरि, साधना मौर्या, अमिताभ सिंह, नवनीत मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, पुष्पा तिवारी, संजय अग्रहरि, महेश, विपिन सिंह, अनुज सिंह, सुल्तान अहमद अंसारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular