Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाजपा सरकार में बढ़ रहा अपराध, जनता असुरक्षित: सरोज यादव

भाजपा सरकार में बढ़ रहा अपराध, जनता असुरक्षित: सरोज यादव

 

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने नगर के रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित श्रीराम पुरम कालोनी निवासी महिला अध्यापिका सुप्रिया वर्मा जो की गर्भवती थी उनकी घर में ही दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या का शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दयी,निरंकुश बदमाशों को कानून का खौफ नहीं है । श्रीमती सरोज यादव ने कहा की हत्यारों ने केवल एक हत्या नहीं की बल्कि पेट में पल रहे मासूम बच्चे की भी हत्या किया ,जो घोर निंदनीय कृत्य है , ऐसे हत्यारों  को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दे जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके और सरकार उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। सरोज यादव ने कहा कि इस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है इनको पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं है, भाजपा सरकार में आम जनता पूरी तरीके से परेशान हैं महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
 श्रीमती यादव ने सरकार से मांग की है कि अपराधों पर अंकुश लगाकर भय मुक्त प्रदेश बनाया जाए ताकि आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular