इटावा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कचहरी पर प्रदर्शन कर रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने,कालाबाजारी रोकने और मूल्य वृद्वि वापसी तथा आलू की एमएसपी 1650 रू.प्रति कुंतल करने,खरीद की गांरटी,कोल्ड स्टोर के भाडा में रियायत आदि मांगे उठाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए। 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने बाली जनआक्रेाश रैली में इन मुददों को उठाया जायेगा।
ज्यादा से ज्यादा लोगो को पहुंचने की अपील की गयी।किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्तमंत्री एवं प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह,माकपा जिलामंत्री नाथूराम यादव,आशा-रसोइया यूनियन के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य, माकपा के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर यादव, किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री संतोष शाक्य,जिलाध्यक्ष रामबृजेश यादव,कोषाध्यक्ष डा.शौकीन सिंह, नौजवान सभा के जिलामंत्री मोनू यादव, नरेन्द्र सिंह शाक्य,अभिषेक राजपूत, शैलेन्द्र शाक्य एड.ओपी सिंह,शकुंतला, सकट नरायण सविता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।माकपा कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए मांगो के समर्थन में नारा लगाते हुए कचहरी पहुंचकर ज्ञापन दिया।





