Friday, July 25, 2025
spot_img
HomeHealthलगातार बढ़ रहे Covid-19 के मामले, लक्षण नजर आने पर करें ये...

लगातार बढ़ रहे Covid-19 के मामले, लक्षण नजर आने पर करें ये 5 काम, तुरंत बूस्‍ट होगी Immunity

देश में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इससे बचाव करना जरूरी है। मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और एक्टिव मामले तीन हजार पार कर गए हैं। हल्‍के लक्षण नजर आने पर आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप सुरक्षित रहेंगे।

कोविड-19 (COVID-19) के मामले फिर से दुनियाभर में बढ़ने लगे हैं। कोविड-19 तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इससे बचाव बेहद जरूरी है। इंड‍िया में कोव‍िड 19 के मामले इतनी तेजी से बढ रहे हैं क‍ि हर रोज मरीजों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। इस समय देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या तीन हजार पार कर गई है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को कोरोना वायरस से 4 मौतें भी हुईं हैं।

बीते द‍ि‍नों यानी क‍ि एक जून को कोविड के 3758 एक्टिव मामले दर्ज किए गए। पिछले हफ्ते की तुलना में कोरोना वायरस के केस में ज्‍यादा बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं राजधानी द‍िल्‍ली की बात करें तो पिछले दो दिन से कोव‍िड के केस बढ़े हैं। 24 घंटे में ही कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं। कोव‍िड से बचने का एकमात्र जर‍िया है क‍ि आप सावधानी बरतें। इनके हल्‍के लक्षण भी नजर आएं तो आपको सावधान हो जाना चाह‍िए।

आज हम आपको अपने इस लेख में कोव‍िड 19 के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे क‍ि अगर आपको हल्‍के लक्षण भी नजर आएं तो आप अपने घर पर ही खुद काे कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

कोव‍िड-19 के लक्षण

  • हल्का बुखार या ठंड लगना
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • थकान
  • सिर दर्द
  • नाक बहना
  • नाक का बंद होना
  • मसल्‍स में ऐंठन
  • सांस लेने में परेशानी

कैसे करें बचाव?

  • गुनगुने पानी से गरारा करें- अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कुछ भी महसूस हो रहा है तो आपको गुनगुने पानी से गरारा करना चाह‍िए। द‍िन में दो से तीन बार गरारा करने से इन्‍फेक्‍शन का खतरा कम हो जाता है। बस ध्‍यान रखें क‍ि इस पानी में चुटकी भर नमक म‍िला लें।
  • तुलसी और अदरक की चाय- ये चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इससे खांसी और जुकाम से राहत म‍िलता है। से बलगम भी नि‍कालती है। साथ ही ये शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करता है।
  • ग‍िलोय का काढ़ा- अगर आपको कोई भी लक्षण महसूस हो तो सुबह और शाम ग‍िलाेय का काढ़ा पीना शुरू कर दें। इससे शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। साथ ही ये बुखार और बदन दर्द से भी राहत द‍िलाएगा।
  • खूब पानी प‍िएं- क‍िसी भी बीमारी से बचने के ल‍िए सलाह दी जाती है क‍ि आप चार से पांच लीटर पानी प‍िएं ताक‍ि आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे। अगर आप कोव‍िड 19 से खुद का बचाव करना चाह‍ते हैं तो गुनगुना पानी, नार‍ियल का पानी, हर्बल ड्र‍िंक जैसी चीजों को पीना शुरू कर दें।
  • अजवाइन की चाय- अगर सीने में भारीपन महसूस हो या फि‍र खांसी की समस्‍या है तो ये भी कोरोना के लक्षण हैं। ऐसे में अजवाइन की चाय फायदेमंद हो सकती है। ये कफ को बाहर न‍िकालता है। साथ ही शरीर को भी गर्म रखता है। इसे द‍िन में दो बार पी सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular