Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोरोना का कहर:ICMR ने कहा- हवा में फैलने का कोई सबूत नहीं

कोरोना का कहर:ICMR ने कहा- हवा में फैलने का कोई सबूत नहीं

कोरोना का कहर देश भर में 274 जिले को आज तक प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अब तक कुल 3374 कोविड 19 मामले सामने आए हैं, कल से 472 नए मामले सामने आए हैं।

कुल 79 लोगों की मौत की सूचना भी मिली है, जिसमें कल से 11 मौतें भी हुई हैं। 267 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि कोरोना के हवा से फैलने का कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिला है।

गृह मंत्रालय संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकारें लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि 27,661 राहत शिविर और आश्रय पूरे भारत में सभी राज्यों में स्थापित किए गए हैं – 23,924 सरकार द्वारा और 3,737 गैर-सरकारी संगठनों द्वारा स्थापित किए गए हैं। 12.5 लाख लोगों को इससे आश्रय मिला है। 19,460 खाद्य शिविर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 75 लाख से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 13.6 लाख श्रमिकों को उनके नियोक्ताओं और उद्योग द्वारा आश्रय और भोजन प्रदान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular