महराजगंज। जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव के निर्देशन में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मिठौरा के ग्राम बेलवा खुर्द रामनाथ विश्वकर्मा के अध्यक्षता और पचायत सचिव अमरेन्द्र यादव की उपस्थिति में बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जो बालकों एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित करती है।
बाल विवाह अधिनियम 2006 के अनुसार आयु बालिका 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह कराना दंडनीय अपराध है। “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” बनाने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सामाजिक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में ग्राम प्रधान रामनाथ विश्वकर्मा, पचायत सचिव अमरेन्द्र यादव, मिशन शक्ति टीम थाना सिंदुरिया की महिला उप निरीक्षक प्रियंका, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के श्रवण कुमार, आनंद कुमार, कृष्ण मोहन, नागेंद्र कुमार, राजकुमार वकील मैना शान्ति एवं ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे।





