Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeछंटनी को लेकर संविदा कर्मियों ने कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

छंटनी को लेकर संविदा कर्मियों ने कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से संविदा कर्मियों की छंटनी के विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन चल रहा है। सभी उपखंड कार्यालयों पर गुरुवार को संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। तिलोई में संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता कार्यालय में तालाबंदी भी की।

उच्च ऊर्जा प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मियों की छंटनी, बिना संसाधन उपलब्ध कराए फेशियल अटेंडेंस का दबाव बनाए जाने और विगत दो महीने से वेतन भुगतान न किए जाने से उत्तर प्रदेश के सभी संविदा कर्मी आंदोलित है। उपखंड कार्यालयों पर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को संविदा कर्मियों ने विधायक महाराजी प्रजापति के कार्यालय पर जाकर उनके प्रतिनिधि अरुण प्रजापति को पत्र दिया और न्याय के लिए सहयोग मांगा। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छंटनी रोकने और संविदा कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। गुरुवार को अमेठी, गौरीगंज , जगदीशपुर, मुसाफिरखाना और तिलोई में सभी उपखंड कार्यालयों पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन हुआ है।

पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की ओर से पावर हाउस अमेठी पर कंपनी की ओर से की जा रही छंटनी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

संघ के मंत्री अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि 2 माह पहले से हम लोगों का वेतन नहीं दिया गया है। हम लोग काफी परेशान हैं। ड्यूटी करने के लिए पेट्रोल खर्च भी नहीं मिल पा रहा है।

पिछले 20 साल से सेवा देने वाले संविदा कर्मियों को छंटनी करने के लिए सूची तैयार की गई है जिससे हम लोग काफी परेशान हैं। जब तक सरकार हमें अस्थाई भरोसा नहीं देगी हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर संविदा कर्मी राममिलन के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular