Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeकंटेनमेंट जोन और धार्मिक स्थलों को किया सैनेटाइज

कंटेनमेंट जोन और धार्मिक स्थलों को किया सैनेटाइज

Containment zones and religious places were sanitized

अवधनामा संवाददाता

वार्डो की संकरी गलियों तक सफाई कर छिड़का गया चूना-मेलाथियान

रोस्टर के अनुवार वार्डो में चला फागिंग अभियान

सहारनपुर (Saharanpur)। नगर निगम द्वारा लाॅक डाउन के दूसरे दिन रविवार को महानगर में कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन और धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज कराया गया। सभी वार्डो में प्रमुख मार्गो से लेकर संकरी गलियों तक सफाई कर चूना व मेलाथियान का छिड़काव किया गया। वार्डो के अलावा सरकारी कार्यालयों, इमारतों व प्रमुख बाजारों तथा चैराहों-तिराहों पर भी सैनेटाइजेशन किया गया। रोस्टर के अनुसार वार्डो में फागिंग अभियान भी चलाया गया।

कोरोना को शहर से बाहर और मच्छरों पर प्रहार’ अभियान के तहत लाॅक डाउन के दूसरे दिन रविवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा महानगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान के अलावा शहर के घंटाघर, भगतसिंह मार्ग, नेहरु मार्केट, शहीद गंज, चैक फव्वारा, मोरगंज, भगतसिंह चैक, बोमनजी रोड, पुल जोगियान, बेहट रोड,चिलकाना रोड,मण्डी समिति रोड आदि पर सैनेटाइजेशन कराया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि इस दौरान श्री हनुमान मंदिर घंटाघर, श्री नारायण मंदिर गिल काॅलोनी, हरि मंदिर आवास विकास, श्री शिव मंदिर नवीन नगर, श्री बागेश्वर मंदिर व श्री साई मंदिर बेहट रोड, श्री बाला जी धाम बेहट रोड, श्री भूतेश्वर मंदिर धोबीघाट व विष्णु मंदिर को सैनेटाइज कराया गया। इनके अतिरिक्त श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा, नुमाइश कैंप गुरुद्वारा,  भाटडों का  मौहल्ला स्थित गुरुद्वारा व नवीन नगर गुरुद्वारा, चर्च कम्पाउंड व मिशन कम्पाउंड स्थित दोनों चर्च और नौगजा पीर, मदरसा मजाहिर उलूम व जामा मस्जिद चैक फव्वारा को भी सैनेटाइज किया गया। इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन के वार्ड 02 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 03 के औजपुरा, वार्ड 06 वर्धमान काॅलोनी, वार्ड 08 दरा कोटतला, वार्ड 12 खलासी लाईन उत्तरी, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी,वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 18 लेबर काॅलोनी, वार्ड 19 गोपाल नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 28 खानआलमपुरा-तकिया, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 37 गिल काॅलोनी, वार्ड 38 न्यू माधोनगर, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 41 शारदानगर दक्षिण, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 55 चंद्रनगर व वार्ड 62 याहियाशाह के अतिरिक्त शमशानों व कब्रिस्तानों को भी सैनेटाइज किया गया। जबकि रोस्टर के मुताबिक वार्ड 15 रेलवे क्वाटर्स, वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 18 लेबर काॅलोनी, वार्ड 19 गोपाल नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 22 म्युनिसपिल काॅलोनी, वार्ड 23 किशनपुरा के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर फाॅगिंग अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular