Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeउर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति कराने को कांग्रेस का प्रदर्शन

उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति कराने को कांग्रेस का प्रदर्शन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष बंसीलाल खाबरी, प्रांत अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आदेशानुसार आज जिला एवं महानगर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने पहले से ही प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर खाद व उर्वरक, डीपीए की कमी के संदर्भ में सरकार को चेताने का काम किया था। लेकिन सरकार और प्रशासन की लापरवाही के चलते सरकार ने कांग्रेस की मांग को नजर अंदाज किया और आज उर्वरकों की आपूर्ति किसानों को रबी की बुवाई के समय नहीं हो पा रही है। चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि किसानों को सुबह से शाम तक भूखे-प्यासे उर्वरकों के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है। चौ. मुजफ्फर ने किसानों को राहत देने के लिए सरकार से इस और ध्यान देने और उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सरकार की लापरवाही के चलते किसानों को हो रही दिक्कतों के लिए सरकार को किसान विरोधी करार दिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मनीनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बुवाई से लेकर कृषि उत्पादों की बिक्री तक किसानों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है और यह भाजपा की किसान विरोधी संस्कृति का एक जीवंत उदाहरण है। कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी (एआईसीसी) ने किसानों को उर्वरकों की आपूर्ति की मांग करते हुए कहा कि बुवाई के समय और बुवाई के बाद देश के अन्नदाताओं को उर्वरकों की आपूर्ति, सिंचाई संसाधनों की सुविधा व कृषि उत्पादों का उचित मूल्य उपलब्ध कराना देश-प्रदेश की सरकारों की संवैधानिक जिम्मेदारी है और अपनी इस जिम्मेदारी को भलीभांति निभाने में असफल सरकारों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं। धरने पर संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला महासचिव मनीष त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिला महासचिव सोनू पठान, धर्मवीर जैन, धर्मपाल जोशी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मनीनवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सतपाल बर्मन, सोमपाल कश्यप, आदि शामिल रहे। इस अवसर पर नसीब खान, मधु सहगल, मोहित शर्मा, सौरव भारद्वाज, सचिन वर्मा, इकराम खान, इसरार मलिक, इरशाद अहमद, राकेश वर्मा, आरिफ खान, नंदकिशोर, अजय कुंदन, आजम अब्बासी, फुरकान, इकबाल, शाहिद खान आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular