Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeLucknowमहँगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस का हल्ला बोल

महँगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस का हल्ला बोल

अवधनामा संवाददाता
राष्ट्र व्यापीधरना के तहत राज भवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रब्यापी आवाहन पर महंगाई के विरोध में महंगाई मुक्त भारत अभियान के विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया, राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन भिड़ंत हुआ उसके बाद प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
कांग्रेस मंहगाई के विरोध में चरणबद्ध अभियान चला रही है उसी के तीसरे चरण में प्रदेश मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना व विधायक वीरेंद्र चौधरी ,पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से राजभवन के लिए निकले लेकिन बीच में ही प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की गई इस दौरान कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बहस हुई।
 प्रदर्शन में नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भाजपा सरकार मंहगा तेल और रसोई गैसबेच रही है, लोग बेरोजगारी और आय न बढ़ने से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार अपना खजाना भरती जा रही है पूरा देश मंहगाई से परेशान है लेकिन भाजपा को जनता के प्रति कोई मानवीय संवेदना नही है। कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग से आगे जाने पर प्रशासन द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई,  राजभवन जाने की जिद में अड़े कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर एको गार्डन ले जाया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular