Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeकर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में काग्रेंसी उतरे सड़क पर

कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से हटाए जाने की उठाई मांग

महोबा । मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी एवं भारतीय सेवा के अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांग्रेसियों ने कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग के सामने आधा घंटे तक प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद वाहन अपने अपने गंतब्य स्थानों के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में शहर के लोक निर्माण विभाग तिराहा के पास हाईवे में कांग्रेसियों ने जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कर्नल सोफिया कुरैशी को सम्मान दिलाने और विजय शाह को मध्यप्रदेश के जनजाती कार्य मंत्री पद से हटाने की मांग उठाई, जिससे सोफिया कुरैशी का मनोबल और बढ सके।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राज के निर्देशन पर व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने शुक्रवार को डाक बंगला लोक निर्माण विभाग तिराहा पर रोड जाम करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी एवं भारतीय सेवा के अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विरोध में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के एक वरिष्ठ मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वरिष्ठ महिला अधिकारी के विरुद्ध सार्वजनिक मंच से 12 मई 2025 को इंदौर जिले के महू में की गई टिप्पणी न केवल अशोभनीय, आपत्तिजनक, असंवैधानिक, अमर्यादित है। वरिष्ठ महिला अधिकारी को आतंकवादी की बहन जैसे शब्दों से संबोधित करना एक गहरी वैचारिक दुर्भावना, असत्य और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह का परिचय देता है।

उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल भारतीय सेना की गरिमा और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाती है, बल्कि एक महिला अधिकारी की राष्ट्रसेवा, निष्ठा और व्यक्तिगत सम्मान का भी घोर अपमान है। कांग्रेसियों ने सरकार से आग्रह है कि विजय शाह को मंत्री पद से तत्काल हटाने की अनुशंसा करें। धरना प्रदर्शन में अरविंद द्विवेदी, वृंदावन कुशवाह, राकेश सिंह, संजय सिंह वर्मा, अशोक कुमार राजपूत, मुकेश सक्सेना, अरविंद कुमार चौधरी, अखिलेश सिंह, कांग्रेस संजय सिंह, गौतम, अली अख्तर, संस्कार त्रिपाठी, बलदेव प्रसाद, दयाराम रैकवार, छत्रपाल यादव, बृजेश सिंह अहिरवार, मनोज प्रजापति, शकीला बानो, फरहा खान, आसमा, फरजाना, अजय राज कोहली, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शाहिद, प्रियांशु गौर, राजीव खान, कबीर खान, शेख मुट्टन सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular