Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiपंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने किया याद, अर्पित की श्रद्धाजंलि

पंडित नेहरू को कांग्रेसियों ने किया याद, अर्पित की श्रद्धाजंलि

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू बेहद प्रभावशाली बहुअयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। इनका जन्म देश के समपन्न परिवार मे हुआ था। स्वाभाविक रूप से नेहरू जी जीवन के सभी सुख और राजकीय एवं समाजिक आदर प्राप्त कर सकते थे लेकिन उन्होने राष्ट्र सेवा का मुश्किल, कष्टदायक रास्ता अपनाया और आजादी की लडाई में लगभग 10 साल तक जेल में रहे इस बीच अपनी बीमार पत्नी की न तो वह देखभाल कर पाये और न ही अपनी इकलौती सन्तान बेटी इन्दिरा गांधी के परवरिश के लिये उसके साथ रह पाये। अपने अति सुखी जीवन से अति कष्ट कारक रास्ते का चुनाव नेहरू जी को विशेष स्थान दिलाता है।
उक्त उद्गार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनो के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय एवं पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर नेहरू जी के चित्र पर कांग्रेसजनो के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात् व्यक्त किये।
पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा समुन अर्पित करने वालो में मुख्यरूप से मो0 मोहसिन के साथ नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, प्रवक्ता सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, के0सी0 श्रीवास्तव, अजय रावत, रामहरख रावत, नेकचन्द्र त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, शमशेरा यादव, अखिलेश वर्मा, धनन्जय सिंह, अम्बरीश रावत, महताब भाई, श्रीकान्त मिश्रा, रंजीत रावत, देवेन्द्र सिंह मोनू, अरशद अहमद, मो0 एजाज सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थे।
फ़ोटो न 2
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular