Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiमॅहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

मॅहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

Congressmen protest against inflation

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी(Barabanki)। महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं  अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठो द्वारा बढती महंगाई के खिलाफ आज तहसील मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन किया गया।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन एवं संचालन युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने किया। कांग्रेसजनो ने कांग्रेस कार्यालय छाया चैराहे इन्दिरा मार्केट से नगर के मार्गो से थाली  बजाकर सरकार विरोधी  गगनभेदी नारे लगाकर सदर  तहसील  के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्यजाने के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, छात्र संगठन अध्यक्ष राजवीर सिंह, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, विशाल वर्मा, अजय रावत, केसी श्रीवास्तव, प्रेम नरायण शुक्ला आदि शामिल थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular