बाराबंकी। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में मनरेगा बचाव अभियान के अन्तर्गत एक पदयात्रा निकाली गयी जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में जिला प्रभारी ममता चौधरी एवं पूर्व सांसद पीएल पुनिया मौजूद रहे। पीएल पुनिया ने कहा कि, वर्तमान सरकार कांग्रेस की कई योजनाओं का नाम बदलने व संवैधानिक तौर पर आम जनमानस के अधिकारों को सीमित करने का कार्य कर रही है, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से यह योजना पूरे भारत में सुचारू रूप से संचालित थी। कांग्रेस सरकार में मजदूर, गरीब किसान, इस योजना का लाभ उठा रहे थे लेकिन पिछले दस बारह वर्षों से मजदूर किसान गरीब इस योजना से वंचित हो रहा है, तथा उसके अधिकारों का हनन भी किया जा रहा है।
जिसके विरोध में मेंहदीपुर चौराहा से (हरख) ताहीपुर तक पदयात्रा निकाली गयी जिसमें तमाम कांग्रेसी गणों ने मनरेगा बचाव गरीब किसान मजदूरों के अधिकारों को वापस करो, वोट चोर गद्दी चोर आदि नारों के साथ पदयात्रा में लोग शामिल हुये। पदयात्रा में जिला प्रभारी ममता चौधरी ने कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मनरेगा में गरीब मजदूर किसानों को काम की गारण्टी, मजदूरी की गारण्टी,जवाबदेही की गारण्टी,व 100 दिन काम की गारण्टी जैसे महत्वपूर्णं अधिकार दिये थे। उन्होने कहा कि, जबतक संवैधानिक रूप से मनरेगा की बहाली नही होती जबतक कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध करती रहेगी। पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिला मोहम्मद मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तवराम हरख रावत, मोहम्मद इरफान कुरैशी, विनोद वर्मा, पंकज वर्मा, ऋषि कुमार वर्मा पूर्व प्रधान हरख, आदि लोग पदयात्रा में उपस्थित थे।





