Wednesday, May 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiदेश का पैसा अडानी को देने के विरोध में 6 फरवरी को...

देश का पैसा अडानी को देने के विरोध में 6 फरवरी को धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया हैं। एलआईसी और एसबीआई का पैसा देश का पैसा हैं जिसे हम और आप जमा करते हैं। संसद में यह बहस होनी चाहिये की देश का यह पैसा किसके आदेश से अडाणी ग्रुप को दे दिया गया हैं ऐसी हरकत आगे कोई ऐसा न कर सके और इसकी हकीकत दुनिया के सामने आये इसकी जांच करके दोषी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर सजा मिलनी चाहिये। कांग्रेस पार्टी 6 फरवरी 2023 दिन सोमवार को जीवन बीमा निगम एवं भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन करके उक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच तथा संसद में चर्चा की मांग करेंगी।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपद के प्रभारी महासचिव सुशील पासी ने आज ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान‘‘ तथा 6 फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में व्यक्त किये। अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने किया। नगर पंचायत सिद्धौर के फूलमती वार्ड के नवयुवक रौनक निगम ने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रभारी महासचिव ने कहा कि 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से चलकर 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होने वाली भारत जोड़ो यात्रा जो राहुल जी की अगुवाई में चली थी वह देश को जोड़ने के लिये थी लेकिन उसी क्रम में जो ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान‘‘ चलाकर हर दरवाजे पर दस्तक देकर और चौपाल लगाकर हमें देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करके राहुल जी का संदेश देना हैं वह पूर्ण से राजनैतिक अभियान हैं कि हम 2024 में किस तरह अपने को मजबूत करके भाजपा को बेनकाब करके कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी करेंगे, जब कांग्रेस पार्टी बढ़ेगी तभी देश से जाति, धर्म का खेल खत्म होगा और देश विकास की राह पर चलेंगा। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने प्रभारी प्रदेशीय महासचिव को बताया कि जनपद में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत अवध जोन के प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे की अगुवाई में शुरू हो चुकी है।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी प्रदेशीय महासचिव सुशील पासी, अध्यक्ष मो. मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, आदर्श पटेल, के.सी.श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, जंग बहादुर पटेल, वीरेन्द्र प्रताप यादव, अजीत वर्मा, संजीव मिश्रा, प्रदीप मौर्या, रमेश कश्यप, आरिफ करपिया, मुइनुद्दीन अंसारी आदि कांग्रेसजन मौजूद थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular