Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomePoliticalबंगाल में अकेले चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, वाममोर्चा के साथ गठबंधन...

बंगाल में अकेले चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, वाममोर्चा के साथ गठबंधन के लिए 50-50 के फार्मूले की रखी शर्त

बंगाल कांग्रेस ने पार्टी नेतृत्व को अकेले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है, क्योंकि वाममोर्चा के साथ गठबंधन से कोई राजनीतिक फायदा नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी गठबंधन के पक्ष में हैं, लेकिन मौजूदा इकाई 50-50 के फार्मूले पर गठबंधन चाहती है। कांग्रेस 100 से 125 सीट पर गंभीरता से चुनाव लड़ना चाहती है और उसे 15 से 25 सीट जीतने की उम्मीद है।

बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही तैयारी शुरू दी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अकेले चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

बंगाल कांग्रेस का कहना है कि वाममोर्चा के साथ गठबंधन का कोई राजनीतिक फायदा नहीं है, इसलिए अकेले लड़ना ही सबसे मुफीद है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी माकपा नेतृत्व वाले वामपंथी दलों के गठबंधन वाममोर्चा के साथ समझौते के पक्ष में हैं।

प्रदेश की मौजूदा इकाई का मानना है कि अगर नेतृत्व ये तय करे कि वाममोर्चा के साथ गठबंधन हो तो 50-50 के फार्मूले पर हो। इससे पहले वाममोर्चा के साथ गठबंधन 2:1 के अनुपात पर होता था लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस आधे-आधे सीट पर लड़ना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस 100 से 125 सीट पर चुनाव गंभीरता से लड़ना चाहती है।

नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा

इसे लगता है कि इस स्थिति में वह 15 से 25 सीट जीतने की स्थिति में होगी क्योंकि अभी भी दो तीन जिले जैसे मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार जैसे इलाकों में कांग्रेस की उपस्थिति अच्छी है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

शुक्रवार को कोलकाता में कांग्रेस की राज्य कमेटी की बैठक में इस पर विचार होगा। दरअसल, पिछले चुनावों में कांग्रेस को गठबंधन से निराशा हुई थी। 2021 के चुनाव में कांग्रेस ने वाममोर्चा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया था। कांग्रेस करीब 92 सीटों पर लड़ी थी। मगर वह एक भी सीट नहीं जीत सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular