Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhकांग्रेसने ईडी के दुरूपयोग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

कांग्रेसने ईडी के दुरूपयोग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव अजीत कुमार राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ईडी के दुरूपयोग के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 4 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया। और मांग किया केंद्र सरकार द्बारा बिना तथ्यों सबूतों के विरोधियों को डराने के लिये ईडी के दुरुपयोग पर रोक लगायी जाय। सरकार द्वारा निजी स्वार्थ पूर्ति के लिये किये जा रहे संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर रोक लगायी जाय। सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही पर रोक लगायी जाय तथा सरकार द्वारा किये जा रहे संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन पर रोक लगायी जाय।
अजीत कुमार राय ने कहा बिना सबूतों तथ्यों के आधार पर कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की छवि खराब करने के लिये केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी उनसे पूछताछ रही है। इडी जैसी संस्थाये सरकार की कठपुतली बनी हुयी हैं। उनका सरकार मनमाने तरीके से दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी तानाशाह सरकार के सामने घुटने नहीं टेकेगी। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये हमेशा संघर्ष करती रहेगी
इस मौके पर मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, अब्दुल हफीज खान, सुबाष चंद यादव, भोला यादव, अरविंद जैसवार, शुभम राय, जितेन्द्र कुमार, शंभू शास्त्री आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular