Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ। होर्डिंग के आरोप में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नाराज़

लखनऊ। होर्डिंग के आरोप में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नाराज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर होर्डिंग के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और सुधांशु वाजपेयी व उनके साथियों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाने सहित तत्काल रिहा किए जाने को लेकर रविवार को गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डां. उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर कांग्रेजनों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नई परम्परा शुरू की गयी है कि बिना न्यायालय के किसी निर्णय के ही किसी को भी दोषी करार देते हुए उनकी फोटो व पते युक्त होर्डिंग चैराहों पर लगा दी है।

पुलिस प्रदेश सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज कर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी ने कहा कि संविधान में हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने व सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है तथा असहमति लोकतंत्र की ताकत है।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पूरी तरह द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक है। प्रदेश सरकार तत्काल दर्ज मुकदमों को वापस लेकर कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करे। इस मौके पर रमेश कुमार शुक्ल, विवेकानन्द पाठक, मोहित पाण्डेय, अभिषेक सिंह राणा, मुकेश सिंह चैहान, राम कुमार पाल, ममता चैधरी, पंकज तिवारी, राजन यादव और अयाज खान अच्छू, सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular