Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसोनिया से ईडी पूंछतांछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार की...

सोनिया से ईडी पूंछतांछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार की निंदा

 

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूंछतांछ के लिये बुलाये जाने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में कांग्रेसजनो ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के इशारे पर की गयी कार्यवाही पर विरोध व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओ ने कहा कि जनता की मूल भूत समस्याओ की तरफ से ध्यान हटाने के लिये और उनका जवाब देने मे नकाम भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओ का दुरूपयोग कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके दमनात्मक रवैये से डरने वाली नही है। भाजपा सरकार की हर उस कार्यवाही, योजना जो जनहित में नही है उसका विरोध कांग्रेस पार्टी सडक से सदन तक करेगी। आज महंगाई चरम पर है आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत की चीजो आटा, दूध, छाछ सबमें जीएसटी लगाकर भाजपा आवाम का जीना दुश्वार कर दिया है। जिसके खिलाफ कश्मीर से कन्याकुमारी तक सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी आवाज उठा रही है। उसकी आवाज दबाने के लिये भाजपा सरकार एक साजिश के तहत सवैधानिक संस्थाओ का सहारा लेकर हमारे नेताओ को परेशान करने का काम कर रही है जिसे कांग्रेसजन कतई बर्दास्त नही करेगे।
विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, युवक अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, प्रदेश कांग्रेस सदस्य वीरेन्द्र प्रताप यादव, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इजहार अहमद सिद्दीकी, पूर्व बार उपाध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, श्रीमती गौरी यादव, सना शेख, शामिल हुये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular