Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurडॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस जनों ने आयोजित किया कार्यक्रम

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस जनों ने आयोजित किया कार्यक्रम

अवधनामा संवाददाता

लखीमपुर खीरी- दिनांक 14 अप्रैल को प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत भारत रत्न ,व्यवस्था परिवर्तन के महानायक, समतामूलक समाज के संस्थापक, बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पूरे जनपद  में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर कांग्रेस जनों ने कार्यक्रम आयोजित किया l इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ में भारत भूषण कॉलोनी स्थित अपनेकैंप कार्यालय से  अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी जनों ने गोष्टी में भाग लेकर के बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डाला व तत्पश्चात नगर  में  स्थापित अंबेडकर चौराहे पर जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया l कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग रामकुमार वर्मा ,जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, अनिल शुक्ला, राकेश विश्वकर्मा ,पीसीसी सदस्य किरण पटेल, पंकज पटेल, नंदकिशोर वर्मा, शेर सिंह पटेल, शिव भगवान रघुनायक ,मास्टर राम शरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular