Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeमंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन !

मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन !

Congress party's performance on inflation!
आलोक सिंह (अवधनामा संवाददाता) 
रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र (Robertsganj Sonbhadra) राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तथा  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार (लल्लू) के निर्देशानुसार देश में पेट्रोल डीजल में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ के करमा ब्लाक अंतर्गत खैराही स्थित  पेट्रोल पंप के सामने  प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया ।
उक्त अवसर पर काँग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक एवं शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी  ने कहा  डीजल पेट्रोल सिलेंडर के दामो में बेतहासा बृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी भाजपा के शासन का काम रहा है। नोटबन्दी के बाद आर्थिक मंदी से लाखों लोगों ने अपनी आय में कमी देखी है,। देश बर्बादीकी भेंट चढ़ गया ।
 करमा ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बंशी धर देव पांडेय   व पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर सिह कुशवाहा ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार अपार मंहगाई दिखा कर उसपर राजनीति कर सत्ता में आई लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा अपनी सरकार,संगठन व कार्यालयों को बनवाने में मस्त है उसे आम जनमानस से कोई लेना देना नही है। डीजल पेट्रोल, सिलेंडर व खाद्य सामग्री में बेतहासा मूल्य बृद्धि लगातार किया जा रहा है जिससे कि आम जन मानस परेशान हो गया है।अगर विपक्ष इसका विरोध करता तो सत्ता शासन प्रशासन द्वारा मुकदमादर्ज कर कार्यकर्ताओ की आवाज़ दबाने की कोशिश की जाती है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त  नही किया जाएगा कांग्रेस ने यह देश बनाया है। इस देश को  मोदी सरकार के हाथों बर्बाद नही होने देंगे और आम जन मानस से जुड़ी समस्यायों पर आवाज़ निरन्तर बुलन्द होती रहेगी।।
कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष करमा  वंशीधर पांडे के नेतृत्व में हुआ
उक्त अवसर पर पूर्व जिला महासचिव गुलाब तिवारी ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शास्त्री ब्लॉक उपाध्यक्ष छेदी साह ब्लाक महासचिव महमूद अहमद पापी न्याय पंचायत अध्यक्ष सलाउद्दीन सिरसिया ठकुराई  न्याय पंचायत अध्यक्ष राम नरेश भारती तथा  तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular