Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअम्बोर गांव में आज कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम...

अम्बोर गांव में आज कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारम्भ

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। कांग्रेस के अवध जोन के अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे 28 जनवरी को विकास खण्ड मसौली के उधौली न्याय पंचायत के अम्बौर गांव में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
यह जानकारी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया एवं कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने आज पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर तैयारी बैठक में दी। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के पूर्व प्रत्याशी तनुज पुनिया व कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि 28 जनवरी दिन शनिवार को अवध जोन के अध्यक्ष श्री दुबे प्रातः 9 बजे विकास खण्ड मसौली के न्याय पंचायत उधौली के ग्राम अम्बौर में पहुंचकर कांग्रेसजनों के साथ ग्राम अम्बौर, सतोखर, लालाकापुरवा किशुनपुरवा, गुलरिया, केसरीपुर, भनवापुर, शीतलकाच्छा, जवाहरपुर में घर – घर दस्तक देकर भारत यात्री पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र देकर तीन चौपाल को सम्बोधित करेंगे।
तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया, तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप यादव, इरफान कुरैशी, मो. इजहार, अखिलेश वर्मा, महेन्द्रपाल वर्मा, शबनम वारिस, रामचन्दर वर्मा, रामानुज यादव, रामहरख रावत सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular