आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ द्वारा श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कॉलेज, सठियांव के प्रांगण में ’दावत- ए – इफ्तार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती हमेशा से गंगा-जमुनी संस्कृति की प्रतीक रही है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में प्रेम व एकता का संदेश फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में बेलाल बेग, नजम शमीम, रियाजुल हसन, अंसार अहमद, शाने आलम, नदीम ख़ान, मो. आमिर, हाफिज मंजूर, अबूलास, हाजी इफ़्तिख़ार, जावेद मंदे, नोमान प्रधान, आदिल प्रधान, वासिक प्रधान, अजीत राय , चंद्रपाल सिंह यादव, तेज बहादुर यादव, इमरान मास्टर, फुजैल, जुल्फिकार बेग, राफ़े सोहराब, अबुल कलाम शाहिद, बरकत बेग, संतोष सिंह, फ़ैज़ी नसीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे l कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।





