Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस ने कभी भी नहीं किया डा अम्बेडकर का सम्मान -देव‌‌ प्रकाश...

कांग्रेस ने कभी भी नहीं किया डा अम्बेडकर का सम्मान -देव‌‌ प्रकाश पाण्डेय

भाजपा की ओर से शक्ति केन्द्र मड़ौली में संविधान गौरव अभियान के अन्तर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के अपमान और उनकी विचारधारा के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर लिया।
मंडल प्रभारी देव‌ प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर एक संघर्षशील विधिवेत्ता और मार्गदर्शक थे। अपमान सहकर भी स्वयं को उन्होंने विराट व्यक्तित्व के रूप में परिवर्तित किया। कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के रास्ते में पग पग पर रोड़े अटकाए, कभी भी भारतीय संविधान का सम्मान नहीं किया। भारत में इमरजेंसी इसका उदाहरण है ।
जिला प्रतिनिधि चंद्रकेश यादव ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन और भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र  संयोजक  राम चंद्र मिश्र बूथ अध्यक्ष आनंद यादव विजय मिश्रा जी के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, मंडल उपाध्यक्ष भीम दुबे  के साथ गांव के गणमान्य जन व सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आलोक तिवारी जी ने किया, बैठक के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। आलोक तिवारी, रामचंद्र मिश्र, आनंद यादव,भीम दुबे, रामयश कोरी आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular