अवधनामा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह के निधन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद तुर्की ने कहा कि भारत के दो बार प्रधानमंत्री बने डॉ0 मनमोहन सिंह का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता मुशीर खां तरीन ने कहा कि देश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। हम शोक व्यक्त करते हैं परिवार को ईश्वर सात्वना दे। हिन्दुस्तान को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के विद्वानो मे उनकी गिनती थी। देश आज़्ााद होने के बाद से अब तक अपने वक्त मे अच्छ वित्त मंत्री साबित हुए। पीएम रहने हुए भी सराहनिय कार्य किए। डॉ0 मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल मे जिस प्रकार देश को आगे बढ़ाया और अर्थ व्यवस्था को संभाला हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धी है। वरिष्ठ नेता हाजी आरिफ तुर्की ने कहा कि डॉ0 मनमोहन सिंह हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सीने मे रहेंगे उनको कभी नहीं भुलाया जा सकता। असमोली 32 विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी मरगूब ने कहा कि डॉ0 मनमोहन सिंह बहुत काबिल शख्सियत थे, बड़े सच्चे ईमानदार थे हिन्दुस्तान जिस घाटे की तरफ चला गया था मनमोहन जी ने बचाया हैं वह सादा मिजाज़ रहने वाले थे। ऐसा प्रधानमंत्री न मिला है और न मिलेगा।