Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePoliticalकांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी की भगवान राम से की तुलना, BJP...

कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी की भगवान राम से की तुलना, BJP बोली- ‘ ये तो चापलूसी प्रो मैक्स’

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की, जिससे राजनीतिक हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीड़ितों को न्याय दिलाकर भगवान राम का काम कर रहे हैं, न कि राम मंदिर में फोटो खिंचवाकर। भाजपा ने इसे ‘चापलूसी प्रो मैक्स’ बताते हुए कड़ी आलोचना की और कांग्रेस पर हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। पटोले का कहना है कि राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं जो भगवान राम करते थे। इस बयान पर भाजपा ने तुरंत हमला बोला और इसे कांग्रेस की ‘चापलूसी प्रो मैक्स’ बताया है।

पटोले ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी अब तक अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर क्यों नहीं गए। पटोले ने जवाब दिया कि राहुल गांधी भगवान राम का काम कर रहे हैं। भगवान राम का काम था पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाना, राहुल गांधी भी यही कर रहे हैं। वे लोगों की सेवा करना पसंद करते हैं, न कि राम मंदिर में फोटो सेशन कराना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

नाना पटोले ने क्यों दिया बयान?

पटोले ने आगे कहा कि जब राम लला ताले में बंद थे, तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंदिर के ताले खुलवाए थे। जब राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे, तब वे पूजा करेंगे। उनका जोर इस बात पर था कि राहुल गांधी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए मंदिर जाने की जल्दी नहीं है। बीजेपी लगातार राहुल गांधी पर हमला कर रही है कि मंदिर के उद्घाटन के बाद भी वे वहां नहीं गए।

बीजेपी का जोरदार पलटवार

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पटोले के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फिर से चापलूसी की सारी हदें पार कर दीं। राहुल गांधी को भगवान राम बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोनिया गांधी को क्रिसमस मनाने का कारण बताया था। यह कैसी चापलूसी है? और फिर हिंदू आस्था का अपमान कर रहे हैं।

पूनावाला ने याद दिलाया कि यही कांग्रेस राम मंदिर बनने का विरोध करती थी। प्राण प्रतिष्ठा को ‘नाच-गाना’ कहती थी। वे लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular