Friday, July 25, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा के हर सितम का मुकाबला करने को कांग्रेस तैयार, विरेन्द्र चौधरी

भाजपा के हर सितम का मुकाबला करने को कांग्रेस तैयार, विरेन्द्र चौधरी

महराजगंज। ईडी द्वारा गांधी परिवार और उनके पारिवारिक सहयोगियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट से कांग्रेस में काफी गुस्सा है। बुधवार को पार्टी की तरफ से जिला मुख्यालय पर ईडी और भाजपा के खिलाफ जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरने में कांग्रेस नेताओं ने ईडी और भाजपा से कई सवाल पूछे।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा दरअसल भाजपा सरकार गांधी परिवार से बौखलाई हुई है। मोदी और अमित शाह के गढ़ गुजरात में कांग्रेस की हुंकार से वे जान गए हैं कि उनके ही घर में अब उनका ठिकाना छिनने वाला है। बिहार में कांग्रेस की पदयात्राओं में उमड़ी भीड़ भाजपा को बेचैन कर रही है। आने वाले कुछ महीनों में नौ प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हर प्रदेश में भाजपा को अपनी हार दिख रही है।

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है,उसका एक मात्र मिशन गांधी परिवार को परेशान करना है। पहले भी राहुल गांधी,सोनिया गांधी से कई कई घंटे की पूछताछ हुई है। कुछ नहीं मिला तो राहुल गांधी को मानिहान जैसे नितांत छोटे मुकदमे में दो साल की सजा कराकर उनकी लोकसभा सदस्यता छीनी गई और फिर उनका घर छीना गया। अब घबड़ाई भाजपा गांधी परिवार को नेशनल हेराल्ड अखबार के नितांत फर्जी मामले में एक बार फिर फंसाने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि ऐसे फर्जी मामले गढ़ कर वह राहुल गांधी, सोनिया गांधी को डरा ले जाएगी,यह सपना उनका काफी पूरा नहीं होगा। भाजपा इस परिवार पर दमन का जितना हथौड़ा चलाएगी,यह परिवार उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा प्रदेश ही नहीं पूरा देश भाजपा के दमन को देख रहा है। इसका जवाब जनता देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर सितम का मुकाबला करने को कांग्रेस तैयार है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्र ने कहा कि गांधी परिवार से भाजपा की बौखलाहट का पता इसी से चलता है कि वह प्रियंका गांधी के पति राबर्ड वाड्रा पर एक उस मामले में ईडी के जरिए शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है जिस मामले में 2023 में ही हरियाणा की भाजपा सरकार ने ही कोर्ट में एफीडेविट दाखिल कर कहा है कि इस मामले में कोई अनियमितता नहीं बरती गई। भाजपा का यह कृत्य एक प्रतिष्ठित उच्च रिजनीतिक परिवार के प्रति द्वैषभाव का उदाहरण नहीं तो क्या है।

पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल ने कहा कि ईडी यदि निष्पक्ष है तो वह बिना किसी रजिस्ट्रेशन के देश भर में भाजपा के बने नवनिर्मित कार्यालयों की जांच क्यों नहीं करती? ईडी अपंजिकृत संस्था आर एस एस के नागपुर और दिल्ली में बने अरबों के पांच सितारा कार्यालयों का लेखा जोखा क्यों नहीं मांगती?केयर फंड के नाम पर अरबों रूपए की ठगी पर सवाल क्यों नहीं और इलेक्टोरल बांड के अरबों रुपए की जांच क्यों नहीं करती?

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को कमतर आंकने की भूल न करे। उसके हर सितम का जवाब देने को हम तैयार हैं। धरने को डाक्टर रामनारायण चौरसिया,झिनकू चौधरी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular