Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeItawa1,60,000 का बिजली बिल देखकर दिल के दौरे से मरने वाले मृतक...

1,60,000 का बिजली बिल देखकर दिल के दौरे से मरने वाले मृतक के घर पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की

इटावा। विगत दिनों भरथना तहसील के मोहल्ला महावीर नगर निवासी 55 वर्षीय शिवपाल सिंह कश्यप की स्मार्ट मीटर में आये भारी भरकम बिजली बिल(1 लाख 60000)के चलते गहरा सदमा लगने से हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गई थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय(पूर्व मंत्री)को जब इस हृदय विदारक घटना की जानकारी ज़िला पदाधिकारीयों द्वारा दी गई,जब मामले की गंभीरता को समझते हुए उसे संज्ञान में लेकर उन्होंने पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव एवं ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मृतक शिवपाल सिंह कश्यप के आवास पर रवाना किया। प्रतिनिधि मंडल जब मृतक के परिवार वालों से मिला तो उसकी बेटी सोनम ने संपूर्ण घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता स्व०शिवपाल सिंह कश्यप के पास बिजली विभाग द्वारा जब यह 1,60,000 रुपए का बिल आया तो उनके होश उड़ गए।

मेरे पिता चाय का ठेला लगाते थे इतनी बड़ी रक़म का बिल देखकर वह तत्काल सारा काम बंद करके बिजली विभाग के चक्कर काटने लगे। बेटी ने बताया कि पहले दिनांक 10/2/ 2026 फरवरी को 1,25,659 का बिल आया था मेरे पिता उसको लेकर विद्युत उपखंड के अधिकारियों से जाकर मिले। अधिकारियों ने किसी बात का कोई संज्ञान नहीं लिया बल्कि बिजली विभाग द्वारा दिनांक 22/3/ 2026 को दूसरा बिल लगभग 43,000 रुपए फ़िर थमा दिया गया गया।जिसको देखकर मेरे पिता को एक गहरा सदमा लगा और उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

परिवार की अन्य महिलाओं ने भी रोते हुए अपनी आप बीती प्रतिनिधिमंडल को सुनाई उन्होंने बताया कि वह हमारे परिवार में इकलौते कमाने वाले थे उनकी जाने से आज खाने के भी लाले पड़ गए हैं।कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल परिवार के सदस्यों से मिलकर उप जिलाधिकारी भरथना के पास पहुंचा और वहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मृतक परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा एवं परिवार में एक सदस्य को नौकरी दिलाने का अनुरोध किया गया।बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक घर में मातम छा गया इसलिए दोषी बिजली अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित नगर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद एवं पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने पीड़ित एवं दुखी परिवार वालों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।मोहल्ला महावीर नगर की उस संकरी से गली में प्रतिनिधिमंडल के पहुंचते ही गली वासियों ने भी बिजली से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं की झड़ी लगा दी।ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से गरीब जनता का दोहन हो रहा है उसके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन करेगी।कहीं बिजली,कहीं गैस,कहीं पेट्रोल जैसी आधारभूत समस्याओं को लेकर आज देश और प्रदेश का ग़रीब जनमानस त्राहिमाम कर रहा है‌।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से सुखीराम सिंधी पीसीसी मेंबर,कोमल सिंह कुशवाहा पीसीसी मेंबर,प्रशांत तिवारी पीसीसी मेंबर,अरुण यादव पीसीसी मेंबर,महेन्द्र पाल भूरे ज़िला उपाध्यक्ष, सतीश नागर ज़िला उपाध्यक्ष, प्रेरणा ज़ुबैरी ज़िला प्रवक्ता,रणवीर सिंह यादव अध्यक्ष ब्लाक भर्थना, संजीव त्रिपाठी अध्यक्ष ब्लाक महेवा,आनंद प्रकाश पोरवाल जिला कोषाध्यक्ष,हरेन्द्र त्रिपाठी पूर्व प्रधान अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस कमेटी, और बृजेश शर्मा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद,भरथना एवं सतीश पोरवाल आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular