अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को प्रतिभावान महिला बनाये जाने पर बधाई

0
152

 

अवधनामा संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान की टीम ने एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की छठी प्रतिभावान महिला बनाए जाने पर दी बधाई।जनपद अंबेडकरनगर में 4अप्रैल को विश्व की छठी प्रतिभावान महिला एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा के प्रथम आगमन पर संस्थान के पदाधिकारियों ने सम्मान पत्र व प्रबंधक रमेश ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अवगत हो 4 अप्रैल को नगर पंचायत जहांगीरगंज अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी समाजसेवी सुनील कुमार मौर्य के नाना स्व. राजाराम मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आगमन हुआ। दूसरे दिन आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम, प्रबंधक रमेश मौर्य समेत महिला पदाधिकारी पूनम, प्रियंका यादव,साधना यादव इत्यादि ने एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट सीमा समृद्धि कुशवाहा से समाजसेवी सुनील कुमार मौर्य के निवास पर मुलाकात किया। संस्था के अध्यक्ष घनश्याम, प्रबंधक रमेश मौर्य सचिव पूनम, ग्रामसचिव प्रियंका यादव ने एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को विश्व की छठी प्रतिभावान महिला बनाए जाने की बधाई दिया फिर प्रबंधक रमेश मौर्य, सचिव पूनम, प्रियंका ने सीमा समृद्धि को आज की नारी जगत का आदर्श कहते हुए महिला को शिक्षा/सम्मान देने वाली माता सावित्री बाई फुले जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की महिला पदाधिकारी सीमा समृद्धि कुशवाहा जी से अत्यधिक प्रभावित हुई सीमा  समृद्धि ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए महिला पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कुमार मौर्य(प्रत्याशी नगरपंचायत जहांगीरगंज) का आभार व्यक्त किया कि आज आपकी वजह से राष्ट्र की शान, महिला शक्ति की पहचान,नारियों को सम्मान/न्याय दिलाने वाली एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा जी से मुखातिब होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मौके पर संस्था के अध्यक्ष घनश्याम उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य प्रबन्धक रमेश मौर्य कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार सचिव पूनम व्यवस्थापक सुनील कुमार, ब्लाक अध्यक्ष अमृत कुमार, सुधीर सागर, राहुल कन्नौजिया, मो.लईक खान, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, कन्हैयालाल, मुकेश कुमार,नरसिंह चौहान, यदुवंश यादव के साथ महिला पदाधिकारी प्रियंका यादव,रीमा, नीतू,आशा देवी,पुष्पलता,रेखा रोशनी,गुड़िया,मधुकला,अंजू, निशा यादव इत्यादि कार्यकता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here