Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarquee2005 ग्रेजुएशन बैच का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

2005 ग्रेजुएशन बैच का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांवरिया मैरज हाल में रविवार को शिवपति स्नाकोत्तर महाविद्यालय के पुरातन छात्र सन 2005 ग्रेजुएशन बैच का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक यदुवंशी के पहल तमाम साथीदूर-दूर से आकर कार्यक्रम में शिरकत किये। लोगों ने एक दूसरे साथियों से मिलकर पुराने दिनों को याद किया। वर्तमान जीवनचर्या पर विस्तृत चर्चा कर खुशी पल को यादगार बनाया। सभी ने संकल्प लिया कि हम सदैव साथ रहकर एक दूसरे की मदद करते हुए बेहतर समाज निर्माण व समाज को एक बेहतर दिशा देने का प्रयत्न जारी रखेंगे।

एजुकेशन एंड हेल्थ के मामले में पुरातन छात्र एक दूसरे का सहयोग करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान पुरातन छात्रों में दीपक युदवंशी, सुनील अग्रहरि, मधुबाला, प्रियंका निगम, बीनू गुप्ता, इशरत जहां,महेश गुप्ता, रमेश अग्रहरि, राजेश त्रिपाठी, रितेश अग्रवाल, प्रभाव पोद्दार, संध्या, अभिलाषा, संदीप जयसवाल, संजीव, फूलचंद, डॉ सुनील, अखिलेश विश्वकर्मा, शिवांगी, गिरजा शंकर श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, पुनीत शेखर दुबे, विक्की वर्मा, रूपम वर्मा, शक्ति सौरभ, हरिओम पांडे, फूलचंद गुप्ता, अभिनेश उपाध्याय,अनिल मिश्रा, सरस्वती सिंह, अमरेन्द्र वर्मा,पवन कुमार बांका, तारकेश्वर पांडेय, देवनारायण पांडेय, राकेश जायसवाल, रामानन्द पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular