Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसमाज सेवी स्व0 छेदी लाल के निधन पर जताया शोक

समाज सेवी स्व0 छेदी लाल के निधन पर जताया शोक

अवधनामा संवाददाता

हमारा लक्ष्य परिवार ने दी श्रद्धांजलि

ललितपुर। आज हमारा लक्ष्य परिवार की एक शोक सभा गंधर्व सिंह राजपूत बाबूजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लक्ष्य परिवार के वरिष्ठ साथी रामशरण निराला बाबूजी के पिताजी स्व0 श्री छेदी लाल जी के गत दिवस हुए आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई, सभी उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर भगवान से प्रार्थना की। शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा पिताजी के स्थान की पूर्ति नहीं की जा सकती। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की एवं परिवार को इस गहन दुख की घड़ी में साहस प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ रक्षपाल सिंह राजपूत, नवाब खान सहायक अभियंता, लक्ष्मी नारायण रजक, आनंद रजक, एडवोकेट अंगद रजक, हमारा लक्ष्य परिवार के अध्यक्ष संतोष मोदी, गोविंद सागर बांध ग्रुप के साथियों में अध्यक्षमहेंद्र कुमार, स्वामी अनुराग अमर, भारत लाल सेन, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा आचार्य जी, विजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, बृजेश गुप्ता, आशाराम शर्मा, सुरेश यादव, मोहन सिंह यादव, राम गोविंद शिल्पकार, रामपाल सिंह, गिरजेश यादव, वृंदावन पटेल सुरेश निरंजन नीरज कामरेट देशराज निरंजन रामरक्षपाल सिंह धन सिंह राजपूत के हर सिंह बुंदेला इंद्रपाल तालगांव मनजीत सिंह सरदार गोविंद सिंह अमर सिंह बुंदेला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular