Thursday, March 20, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपुण्यतिथि पर याद किए गए कामरेड रामअजोर

पुण्यतिथि पर याद किए गए कामरेड रामअजोर

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे रामअजोर यादव की द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मुस्तफाबाद अंबारी में मनाई गई। सर्वप्रथम कामरेड रामअजोर यादव के चित्र के समक्ष शिक्षक, भाकपाजन सहित क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहाकि रामअजोर यादव जनता इंटर कालेज अंबारी के प्राचार्य पद रहे और उन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। साथ ही उन्होंने गरीब, असहाय, किसानों की लड़ाई के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। बेग ने कहाकि रामअजोर सिद्धांतवादी व्यक्ति थे, उनकी रिक्तता समाज को सदैव खलेगी।
रामअजोर यादव की पुत्री नम व प्रतिमा ने कहाकि पिता जी का जीवन अनुकरणीय है। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी। अध्यक्षता भाकपा जिलामंत्री खरपत्तू राजभर व रामनेत यादव ने संचालन किया।
श्रद्धाजंलि देने वालों में प्राचार्य रामजतन यादव,पूर्व प्राचार्य रामआसरे, हीरालाल यादव, मखडू राजभर, रामचन्दर, बासुदेव, दानिश, महावीर यादव, रामाज्ञा, सत्यप्रसाद यादव, विवेक पांडेय, रविश, दीनानाथ समेत आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular