Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurलोकोस एप्लीकेशन पर तीन दिवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

लोकोस एप्लीकेशन पर तीन दिवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों के लेन-देन को लोकोस एप्प के माध्यम से ग्राम स्तर पर कैडर के माध्यम से दर्ज किया जायेगा। जिसके संबंध में ब्लॉक मिशन प्रबंधकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सभागार विकास भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय एवं स्वत: रोजगार उपायुक्त राम समुझ के द्वारा किया गया। लोकोस एप्लीकेशन पर कार्य करने हेतु लोकोस वेव पोर्टल के द्वारा कैडर की आई.डी. बनाने, ग्राम पंचायतों, समूहों के मैंिपंग आदि पर विस्तृत जानकारी जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे के द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से दी गई। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों के प्रोफाइल, कट ऑफ डाटा, साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक लेन-देन का विवरण लोकोस एप्लीकेशन पर फीड करने के संबंध में विस्तृत जानकारी मुकेश कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक जखैरा के द्वारा दी गई। समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों का लोकोस एप्लीकेशन पर अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर राम समुझ उपायुक्त, स्वत: रोजगार के द्वारा समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया गया की लोकोस एप्प पर स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों के लेन-देन से संबंधित जानकारी सही एवं पूर्ण भरवाना सुनिश्चित करेगें। रवि दुबे, जिला मिशन प्रबंधक के द्वारा बताया गया की प्रशिक्षण के अगले चरण में सामुदायिक कैडर को प्रशिक्षित किया जायेगा। मृदुल श्रीवास्तव, ब्लॉक मिशन प्रबंधक के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्य का करने हेतु आवश्यक सुझाव दिया गया। प्रशिक्षण के आयोजन में जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास संस्थान, रोडा एवं निधि शुक्ला, विद्यासागर द्विवेदी एवं अभिनव शर्मा, जिला मिशन प्रंबधक, का योगदान रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular