Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurरास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास एसडीएम से शिकायत

रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास एसडीएम से शिकायत

गोरखपुर । सहजनवा तहसील क्षेत्र के बसिया में निजी भूमि निकाले गए रास्ते में गांव की एक महिला द्वारा अवैध कब्जा करने  का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सहजनवां को शिकायत कर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है।
मिली जानकारी से तहसील क्षेत्र बसिया निवासी धर्मेंद्रनाथ सिंह पुत्र स्व भृगुनाथ सिंह ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को शिकायत कर आरोप लगाया है कि आराजी संख्या 309 में मकान का निर्माण कराया है। उसी आराजी नम्बर में एक महिला ने बैनामा कर मकान का निर्माण कराया है। पीड़ित अपनी निजी भूमि में रास्ता निकाला है। इस रास्ते की भूमि में महिला द्वारा अवैध कब्जा कर नाली का निर्माण कराकर स्लैप डाला जा रहा है। पूर्व के लेखपाल द्वारा पैमाईश किया गया। जिसमे महिला द्वारा अवैध कब्जा करने की  रिपोर्ट लगाई गई। वर्तमान लेखपाल द्वारा मामले को उलझने का कार्य किया जा रहा। और विपक्षी से मिलकर साजिश कर रहे है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर मामले की जांच करा कर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है।
इस संदर्भ में एसडीएम सहजनवां दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिली है। राजस्व टीम गठित कर मामले का निस्तारण कराया जायेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular