Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने दी डॉक्टर नवीन को विदाई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने दी डॉक्टर नवीन को विदाई

 

अवधनामा संवाददाता

मुबारकपुर,आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर मैं तैनात डॉक्टर नवीन कुमार वर्मा का जौनपुर जिला अस्पताल में हुआ तबादला। सी एच सी मुबारकपुर के सभी स्टाफ ने डॉक्टर वर्मा का अपने नम आंखों के साथ किया। विदाई सीएचसी प्रभारी डॉ मनोज मौर्या ने कहा कि डॉक्टर वर्मा इस मुबारकपुर सीएचसी मे काफी समय से सेवा दे रहे थे। वह अपने कार्य के प्रति काफी गंभीर व्यक्ति के थे। उन्होंने अपने कार्यों में कभी लापरवाही नहीं बरती अपने सभी कर्मचारियों के साथ उनका अच्छा व्यवहार तथा मरीजों के प्रति भी काफी लगाव रहा जिस कारण आज लोग अपने दिलों में बसाये हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा करना हम डॉक्टरों का कर्तव्य है चाहे आज यहां तो कल कहीं और इस विदाई के समय मुख्य रूप से डॉ प्रवीन कुमार, डॉक्टर नसीमा बानो, डॉक्टर राजवंती, डॉ नेहा श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विजय यादव, मनोज मौर्या, सुशील कुमार, नवीन राय, बीरबल सिंह, मदन राम, सुशीला यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर, अजय गौड़ आदि सीएचसी मुबारकपुर के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular