Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaप्रदेश में बिगाड़ा जा रहा संप्रदायिक सद्भावः अखिलेश शुक्ला

प्रदेश में बिगाड़ा जा रहा संप्रदायिक सद्भावः अखिलेश शुक्ला

अवधनामा संवाददाता

प्रदेश सचिव ने किया कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का उद्घाटन

अतर्रा/बांदा। देश महंगाई से जूझ रहा है। प्रदेश संप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है आम आदमी को कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा था उक्त बातें चुनाव कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कही।
कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा जाटव का गांधी चौक स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को संपन्न हुआ। संपन्न हुआ कार्यालय का फीता काटते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक अखिलेश शुक्ला ने सीधा भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश हुआ प्रदेश महंगाई व भ्रष्टाचार से कराह रहा है लोग कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू दुबे ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की साथ ही बूथ जीतने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की बात कही कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा जाटव ने वोट की अपील करते हुए नगर में स्वास्थ्य, शिक्षा ,सफाई व्यवस्था शहीद चौमुखी विकास प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही। पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, सूरज बाजपेई, रमेश चंद्र कोरी, कल्लू राम जाटव ने नगर के विकास को लेकर जन जन तक पहुंचकर प्रत्याशी को जिताने की अपील की बात कही जगदीश गुप्ता, बीलाल वर्मा, सन्तोष फौजी, अविरल पांडे, आशीष गुप्ता, सोनू गुप्ता लालबाबू सिंह रमेश साहू भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular