Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसरकार के तानाशाही रवैये से आमजन परेशान

सरकार के तानाशाही रवैये से आमजन परेशान

सपा ने मड़ावरा में लगाई पीडीए चौपाल, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प  
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने मड़ावरा में जन चौपाल का आयोजन किया। जिसमें संविधान की रक्षा करने एवं लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। वहीं चौपाल का आयोजन जावेद मंसूरी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने कहा कि 2027 में सपा पूर्व बहुमत की सरकार बनाएगी, सरकार के तानाशाही रवैये से जनता परेशान हैं। मंहगाई आसमान छू रही है। इस सरकार ने केवल जनता को लाइन में खड़ा करने का काम किया है। बेरोजगारी चरम पर है। जिसके चलते कई युवा आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन इस सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार के वायदे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। अब समय आ चुका है, पूरी ताकत के साथ पीडीए की ताकत बने और इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके। वहीं अन्य वक्ताओं ने चौपाल में अपने विचार रखे। इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन घायल, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, महरौनी विधानसभा अध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जयराम गौतम, आलोक रावत, रामपाल निरंजन, स्वामी लोधी, प्रमोद गौतम, कृपाल घोष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने किया। वहीं आयोजक  जावेद मंसूरी ने सभी के प्रति आभार जताया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular