Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomePoliticalमुख्यमंत्री योगी ने लेखपालों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी ने लेखपालों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

कुछ लोगों की फितरत होती है अच्छे कार्यों में रोड़े अटकाना और गुमराह करना : मुख्यमंत्री
लखनऊ, 10 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के
दौरान 7720 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस माैके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में पारदर्शी तरीके से भर्ती हो रही है लेकिन पिछली सरकारों में भर्ती निकलते ही एक परिवार का पूरा कुनबा वसूली के लिए निकल पड़ता था।
मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि 2022 की राजस्व
विभाग के द्वारा भर्तियों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरा किया है। कुछ लोगों की
फितरत होती है कि अच्छे कार्यों में रोड़े अटकाना और
गुमराह करना। उन्होंने
इस कार्य में भी रोड़े अटकाए लेकिन अधीनस्थ चयन आयोग सुप्रीमकोर्ट तक गया और और आज
ये नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री

योगी ने कहा कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही प्रदेश में 30837 लेखपालों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी
हो जाएगी। सरकार द्वारा पिछले 7 वर्षों से नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्ष
रूप से चल रही है। इसकी वजह से 6 लाख से ज्यादा युवा प्रदेश के उन्नति मे सहयोग दे रहे है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने ही अकेले 1 लाख 55 हजार युवा
भर्ती किये गए। बिना भेदभाव और आरक्षण नियमों का पालन करते हुए युवा योग्यता
अनुरूप भर्ती हो रहे हैं। 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में होल थे। एक परिवार आपस में जिले बांट लेते थे। चाचा-भतीजे वसूली पर निकल जाते थे।

लेकिन आज नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता से युवाओं
में विश्वास आया है। युवाओं का विश्वास ही हमारी ताकत है। ये वही प्रदेश
है, जब यहां का युवा बाहर जाता था तो पहले ही छांट दिया जाता था। आज युवा का सम्मान होता है। लोग समझ गए हैं ये नया उत्तर प्रदेश है, नए युवा हैं। पहले की सरकारों की नीयत
साफ नहीं थी। भाई भतीजावाद होता था, कोर्ट से स्टे होते थे। सरकार के दलालों और गुर्गों
के जेब में पैसा आ जाता था। अब परिस्थितियां बदली हैं। इस मौके पर वित्त एवं संसदीय
कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ ही शासन क अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular