Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeLucknowCM Yogi आज वाराणसी से करेंगे ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, यूपी...

CM Yogi आज वाराणसी से करेंगे ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, यूपी के बच्चों को फ्री में मिलेंगी कई सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ करेंगे।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करना है।

कार्यक्रम वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में होगा। अभियान के तहत बच्चों का नामांकन कराने के साथ ही उन्हें निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफार्म और बैग दिए जाएंगे। स्कूलों में रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनप्रतिनिधियों के संबोधन के जरिये शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन होंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध वर्ग और अभिभावकों की भागीदारी की जाएगी।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और बच्चों का नामांकन कराएं। स्कूल चलो अभियान का पहला चरण 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular