इटवा सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री डा० सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इटवा सीएचसी में मरीजों व उनके स्वजन में फल वितरित किया।
पूर्व मंत्री डा० सतीश द्विवेदी ने कहा उत्तर प्रदेश को सुशासन, विकास और समृद्धि के पथ पर तेजी से अग्रसर करने वाले प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन के शुभ अवसर पर विधानसभा इटवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों एवं उनके सहयोगियों को फल वितरण कर उनसे माननीय मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त किया। भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और डाक्टरों को बेहतर उपचार करने को कहा।
पूर्व मंत्री द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्ग के लोगों का उत्थान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है। हम सभी का दायित्व है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष इटवा दीप नारायण त्रिपाठी, सभासदगण सहजराम यादव ,चंदन, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव जी त्रिपाठी, शत्रुध्न पाण्डेय, राकेश मिश्रा, मनोज यादव, संतोष भट्ट, सुरेन्द्र कसौधन, प्रदीप यादव, राघवेंद्र गिरी,आशीष श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, प्रिंस पाण्डेय, राहुल चौहान, सत्यम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।





