Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeलोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रसिद्ध लोक गायिका, पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मधुर आवाज़ और अनमोल स्वरों ने भारतीय लोक संगीत को अभूतपूर्व ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। शारदा सिन्हा का योगदान लोक संगीत की धरोहर को समृद्ध और सजीव बनाए रखने में अतुलनीय रहा है और उनकी कला सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की। ॐ शांति!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular